छत्तीसगढ़बिलासपुर

नशेड़ी पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की ले ली जान ,भागने की कोशिश कर रहे हत्यारे पति को पुलिस ने धर दबोचा

नशा ,नाश का मार्ग है और वास्को दंपत्ति के साथ हुई घटना ने इस पर मुहर लगा दी

ठा. उदय सिंह

नशे की हालत इंसान को हैवान बना देती है और हैवानियत में कई बार इंसान वह कर गुजरता है जिसकी कोई कल्पना तक नहीं कर सकता ।नशे के आदी ऐसे ही जालिम पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली। रेलवे क्षेत्र के बापू उपनगर के पास आरपीएफ कॉलोनी में झुग्गी में रहने वाले डेनिश जराल हर रोज की तरह नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी बसंती से झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच विवाद गहराता चला गया और बात मारपीट तक जा पहुंची। नशे में धुत डेनिश के सर पर खून सवार हो गया और उसने अपनी की पत्नी की डंडे से पिटाई शुरू कर दी और उसे तब तक पीटता चला गया जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। जैसे ही उसे इस बात का एहसास हुआ कि बसंती अब इस दुनिया में नहीं है तो वह आरपीएफ कॉलोनी में ही जाकर छुप गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोप में उसे जेल भेज दिया। रोज रोज पति पत्नी के बीच होने वाले झगड़े का ऐसा दर्दनाक अंजाम होगा यह शायद ही किसी ने सोचा था। पोस्टमार्टम के बाद पत्नी की लाश घर पहुंची लेकिन उसका अंतिम संस्कार करने की बजाय पति जेल पहुंच चुका था। यह घटना हर उस नशेड़ी के लिए सबक है जिनके लिए नशे की लत ही सब कुछ है ।उन्हें पता नहीं कि वे खुद अपनी जिंदगी में किस तरह जहर घोल रहे हैं। नशा ,नाश का मार्ग है और जराल दंपत्ति के साथ हुई घटना ने इस पर मुहर लगा दी।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...