जांजगीर चाँपा

उधार मांगा नही दिया तो साथियों के साथ मिलकर उसी घर मे कर दी लाखों की चोरी, 07 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा- जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के लोहराकोट गांव में उधार नहीं देने पर एक व्यक्ति के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से 116500 रु के सोने चांदी के जेवर और नगदी 260000 रु और 2 मोटर साइकिल जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाराद्वार थाना क्षेत्र की लोहराकोट निवासी रवि सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 22 मार्च की मध्य रात्रि जब पूरा परिवार सो रहा था तब अज्ञात चोर उसके घर के पूजा कमरे से दो टीना के बक्से में रखे सोने के जेवर कीमती 116500 रूपये और नगदी रकम 260000 रुपए अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित रवि सिंह की रिपोर्ट पर है आईपीसी की धारा 457,380 दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया। जांच पड़ताल के दौरान संदेही ललित सिंह पिता छबि लाल गोड़ 31 साल निवासी लोहराकोट को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पीड़ित रवि सिंह से पैसे उधार मांग रहा था

मगर उसने नही दिया जिसकी वजह से वह नाराज हो गया और चोरी की योजना बनाकर अपने 04 अन्य साथियों के साथ रवि सिंह के घर मे घुसा इस दौरान उनके द्वारा रवि सिंह के घर से 260000 रु नगदी और सोने चांदी के जेवर चुराए। आरोपी ललित सिंह के बयान के आधार पर बाराद्वार पुलिस ने बाजार में जेवर खपाने की साजिश करने वाले 02 आरोपी अर्जुन निषाद निवासी बलौदाबाजार और पंकज बाजपेई निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार किया। इसके अलावा आरोपी ललित सिंह के 04 अन्य साथी गोवर्धन सिंह, उमेद यादव, दौलत राम ध्रुव और पंचराम सतनामी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया हुआ रकम 260000 रुपये एवं सोने चांदी के जेवरात कीमती 116500 रूपये कुल जुमला ₹376500 रू एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस