मस्तूरी

खेत जा रहे किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार….घटना के पीछे की वजह संदिग्ध, मस्तूरी पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तुरी -थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फ़ैल गई। सूचना के उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में सुबह 7 बजे के आसपास सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा निवासी लोचन धुरी पिता रामभरोष धुरी उम्र 50 वर्ष जेके कॉलेज के पीछे स्थित अपने खेत की ओर जा रहा था तभी रास्ते में आरोपी युवक जबरदस्ती गाली गलौज करने लगा जिसको लोचन धुरी ने ऐसा करने से मना किया जिससे आक्रोशित युवक ने किसान लोचन धुरी की कुल्हाड़ी को लूट उसी कुल्हाड़ी से लोचन धुरी के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे लोचन धुरी के गले में एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई।

वही जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तत्काल बुजुर्ग किसान को उठाकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां लोचन धुरी की स्थिति गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया जहां लोचन धुरी की मौत हो गई। वही आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया जिसे आरोपी परमेश्वर पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी परमेश्वर पैकरा बैकुंठपुर (सरगुजा)जिले का बताया जा रहा है। आरोपी यहां कैसे पहुंचा और हत्या की वारदात को अंजाम क्यों दिया मस्तूरी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...