बिलासपुर

VIDEO :-जरा सी लापरवाही से नाबालिग की गई जान…बस को रॉग साइड से ओवरटेक करते हुई दुर्घटना, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग स्कूटी सवार लड़का बस को रॉग साइड से ओवरटेक करने की कोशिश में गिरकर बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दरअसल शाम 4 बजे के करीब सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद मेनरोड में करबला निवासी 13 वर्षीय रिजवान हसन पिता अरमान हसन स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एजी 6551 में गांधी चौक की तरफ जा रहा था,

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

तभी तेज रफ्तार में सामने चल रही बस को गलत साइड से ओवरटेक करने आगे बढ़ा तभी सामने सड़क किनारे चल रही एक महिला को अचानक देख ब्रेक लगा दिया जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही नाबालिग की मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचे शव को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...