सीपत

सीपत: 2 बारातियों को मौत खींच ले गई रेल पटरी पर….मालगाड़ी की चपेट में आने से 1 की मौत, दूसरे के दोनों पैर कटे

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र से बेहद ही चौकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बिलासपुर शहर के पास से बारात गए 2 युवक खाने के बाद शादी से निकलकर सीपत रेलवे ट्रेक पर जाकर सो रहे थे, जो एनटीपीसी की ओर से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है वही दूसरा गंभीर है।

गौरतलब है कि सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमा नगोई से बारात सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम आमानारा आई थी, जहाँ छठ सूर्यवंशी के घर बारात का स्वागत किया गया फिर खाना पीना किया गया, जिसके बाद ज्यादातर बाराती वापस लौट गए, लेकिन इसी बीच कुछ बाराती गांव में ही रुके थे, जिसमें से अरुण खरे और भिमा खरे खाना खाकर गांव के पास से ही गुजरे सीपत एनटीपीसी रेलवे ट्रेक पर पहुँच गए और वही सो गए, तभी रात 3 बजे के लगभग मालगाड़ी आ गई जिसकी चपेट में आने से अरुण खरे की मौके पर मौत हो गई ।

वही भीमा खरे के दोनों पैर कट गए, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस और एनटीपीसी रेलवे स्टॉफ ने शव को उठवाया वही घायल को सिम्स हॉस्पिटल पहुँचाया। मामले में सीपत पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...