बिलासपुर

रिवर व्यू में नेशनल फ्लैग आतिशबाजी का हुआ शिकार, तिरंगे को पहुँची क्षति….असामाजिक तत्व मना रहे थे बर्थडे पार्टी

जिया खान

बिलासपुर – 15 अगस्त के 2 दिन पहले एक बड़ी घटना सामने आई है जिसमें देश की आन बान और शान तिरंगा पटाखे की चिंगारी से छलनी हो गया, बताया जा रहा है कुछ लोग जन्मदिन मनाने रिवर व्यु पहुंचे थे और पटाखे जला रहे थे इस दौरान आतिशबाजी के वक्त पटाखों की चिंगारी तिरंगे पर पड़ गई जिससे तिरंगे में छेद हो गया, लेकिन बारिश होने की वजह से तिरंगे को ज़्यादा नुकसान नही हुआ, पर यह बड़ी लापरवाही है जिस तिरंगे के सम्मान के लिए लोग अपनी जान तक देने के लिए तैयार रहते हैं उसी तिरंगे के पास आतिशबाजी करना तिरंगे के अपमान के बराबर है बहरहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही रात में तिरंगे को उतारा नही जा सकता जिस वजह से कल सुबह होते ही तिरंगे को उतार लिया जाएगा, आपको बता दें गुरुवार को ही तिरंगे को लगाया गया था और कुछ लोगों की लापरवाही के चलते ये घटना हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...