छत्तीसगढ़बिलासपुर

गीला और सूखा कचरा अलग अलग करने को लेकर जागरूक करने की जरूरत, स्व सहायता महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

शहर में स्वच्छता से बेहतर स्वास्थ्य का नारा दिया जाएगा। अब तक वार्ड क्रमांक 42, 03, 48, 32, 33, 54 में सामुदायिक संगठकों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने कार्य पूर्ण कर लिया गया है

सत्याग्रह डेस्क

सूखा व गीला कचरा को घरों में अलग अलग करने के साथ निगम को वाहनों को अलग-अलग फार्म में देने के लिए निगम के सामुदायिक संगठक द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान को वृहद रूप से चलाने शहर की महिला स्व. सहायता समूह के सदस्यों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सोर्स सेग्रीगेशन यानी सूखा व गीला कचरा को अलग-अलग निगम के वाहनों को देने के लिए निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। शुरूआत में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सामुदायिक संगठक द्वारा घर-घर जाकर लोगों को सूखा व गीला कचरा की जानकारी देने के साथ इसे हरा व नील डस्बीन में अलग-अलग रखने और निगम के वाहनों को अलग-अलग देने जागरूक किया जा रहा है। इसी तरह सामुदायिक संगठकों द्वारा एनयूएलएम से रजिस्टर्ड महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों को सोर्स सेग्रीगेशन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें महिला स्व सहायता की सदस्यों को स्वच्छता से स्वयं के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के साथ अपने आसपास को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने संबंधित बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने-अपने वार्ड व मोहल्ले के सभी घरों में जाकर महिलाओं और लोगों को जागरूक किया जाएगा। इससे शहर में स्वच्छता से बेहतर स्वास्थ्य का नारा दिया जाएगा। अब तक वार्ड क्रमांक 42, 03, 48, 32, 33, 54 में सामुदायिक संगठकों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...