बिलासपुर

बिलासपुर: धोखाधड़ी का आरोपी पुलिस को धक्का देकर कूदा बिल्डिंग से….टूटा पैर आई चोट, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आज एक धोखाधड़ी के आरोपी ने जांच के दौरान अपने पुराने रह रहे घर से पुलिस को धक्का मारकर भागने की कोशिश करते हुए छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर और शरीर मे चोटें आई है, जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल थाने का है जहाँ आवेदक सुमित गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता ने सकरी थाना में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसमें आवेदक की भूमि को कमल प्रसाद पटेल पिता स्वर्गीय गंगूराम पटेल ने कैलाश गुप्ता के साथ मिलकर कैलाश गुप्ता को फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य फर्जी दस्तावेज के आधार पर सुमित गुप्ता बनाकर वास्तविक सुमित गुप्ता निवासी हटरी बाजार बिल्हा की 72 डिसमिल जमीन का फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाकर जमीन बिक्री करने के लिए कई लोगों को ज़मीन दिखाकर उनको बेचने की कोशिश की गयी है ऐसी बात सामने आने पर कमल प्रसाद पटेल को उक्त शिकायत में जांच हेतु बुलाया गया था ,

कमल प्रसाद पटेल पुलिस को गुमराह करते हुए फर्जी दस्तावेज बरामद कराने बन्नाक चौक सिरगिट्टी के पास एक मकान में ले गया जहाँ 2 महीने पूर्व निवास करता था। मकान के प्रथम तल में पहुंचते ही पुलिस वालों को अचानक ज़ोर से धक्का देकर छत में जाकर कूद कर भागने की कोशिश किया ,जिससे उसके सिर और पैर में चोटें आई, पुलिस के द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज जारी है। मामले में अस्पताल में कमल प्रसाद पटेल का कार्यपालिक दंडाधिकारी के द्वारा कथन कराया गया है जिसमें उसने पुलिस को धक्का देकर छत के ऊपर से कूदने पर चोट आना बताया है।

आरोपी कमल प्रसाद पटेल के विरुद्ध थाना जरहागांव जिला मुंगेली में एक अन्य जमीन संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का गंभीर मामला दर्ज है।जिसमे फरार चल रहा था। दूसरे आरोपी कैलाश गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया है जिसमें उसने कमल पटेल के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने की बात स्वीकार की है। उक्त प्रकरण में थाना सिविल लाइन में धारा 420,467,468,511,120(ब)पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत