बिलासपुर

52.38 प्रतिशत मतदान पर थमी उप चुनाव की वोटिंग, नही पहुँचे शेष मतदाता…उम्मीदवारों की किस्मत स्ट्रांग रूम में कैद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 29 में पार्षद पद के लिए महज 52.38 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 29 के पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह से भाग लिया।

कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों में पहुँचे। इस उप निर्वाचन में मतदान सुबह 8 बजे से प्रांरभ हुआ। दोपहर 12 बजे तक 24.02 प्रतिशत मतदान, दोपहर 1 बजे तक 29.49 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 40.41 प्रतिशत और शाम 5 बजे तक 52.38 प्रतिशत मतदान ही हुआ।

बहरहाल स्थानीय चुनाव होने से मतदान के प्रतिशत में खासी बढ़ोत्तरी दर्ज नही हो सकी, जबकि वार्ड में चुनाव की तेज सरगर्मी थी, यह अनुमान लगाया जा रहा था कि मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी लेकिन ऐसा नही हुआ, फ़िलहाल अब मतों की गणना का इंतज़ार है जो 23 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से बर्जेस इंग्लिश मीडियम स्कूल में होगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,