रतनपुर

महामाया मंदिर परिसर से बाइक चोरी को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार… सीसीटीवी फुटेज में भागते कैद हुई थी हरकत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – महामाया मंदिर परिसर से बीते 14 मई को करीब 12:00 बजे प्रार्थी रूपेश कुमार कश्यप निवासी भेड़ीमुड़ा रतनपुर की मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डिलक्स क्रमांक CG 10X 9013 को जो महामाया मंदिर परिसर में भागवत मंच के पास खड़ी कर महामाया मंदिर दर्शन के लिये गया था। करीबन 03:00 बजे प्रार्थी मंदिर दर्शन कर वापस आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल वहाँ पर नहीं थी। जिसकी आस पास पता तलाश की तो पता नही चला। प्रार्थी की मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित की गई, जिन्हें मुखबीर से सूचना मिली की उक्त चोरी की गई मोटर सायकल और संदेही रायपुर में है।

सूचना पर टीम को रायपुर रवाना किया गया था। रतनपुर पुलिस द्वारा रावाभाँठा थाना खमतराई जिला रायपुर से संदेही सुमीत निषाद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की मोटर सायकल को आरोपी से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर भापुसे (प्रशिक्षु) अजय कुमार, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह, सत्या प्रकाश यादव, विकास सेंगर व आर. नंदकुमार यादव की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत