मल्हार

नगर पंचायत मल्हार में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न, अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त ने कार्यालय व विद्यालयों में किया ध्वजारोहण

उदय सिंह

मल्हार– 77वें गणतंत्र दिवस का पावन पर्व नगर पंचायत मल्हार में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त ने नगर पंचायत कार्यालय सहित विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत मल्हार कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ हुई,

जहां अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समस्त नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, नियमित साफ-सफाई तथा नगर विकास हेतु सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

इसके पश्चात अध्यक्ष ने शासकीय प्राथमिक शाला केवल, स्कूल बिलासा देवी केवटीन सहित अन्य विद्यालयों में ध्वजारोहण किया तथा गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर कैवर्त, उपाध्यक्ष सुशील चौबे, सभापति मिलु राम कैवर्त, आशुतोष वर्मा, सपना यादव, प्रमोद थवाईत, पार्षद मिथून यादव, मनराखन कैवर्त, आशा कैवर्त, चंदू कैवर्त, सुजीत राजभानु, विष्णु केवट, जगदीश राय, रामफल कांत, रंजन साहू, पूर्व अध्यक्ष अनिल केवट, सेवानिवृत्त शिक्षक रवि तिवारी, राजू तिवारी,

रामनारायण कश्यप, अवध प्रजापति, जदुनंदन वर्मा, भुवनेश्वर निर्मलकर सहित नगर पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, पत्रकार, लेखक एवं शासन-प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...