बिलासपुर

छत्तीसगढ़: 6 साल की मासूम से 26 साल के युवक ने की दरिंदगी…परिचित आरोपी ने घुमाने ले जाने का झांसा देकर घटना को दिया अंजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 26 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का उपचार अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लगरा निवासी आरोपी चंदू केंवट उम्र 26 वर्ष बच्ची का परिचित था। 25 जनवरी की शाम करीब 5:00 बजे उसने पहचान का फायदा उठाया और मासूम को बेर तोड़ने व मछली पकड़ने का लालच देकर बहला-फुसलाकर साथ ले गया। आरोपी उसे खारुन नदी के पास एक सुनसान खेत के किनारे ले गया, जहां उसने मासूम के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए।

तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

दरिंदगी के बाद आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर घर के पास छोड़ दिया। डरी-सहमी मासूम घर पहुंचकर चुपचाप बिस्तर पर लेट गई। जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी और रक्तस्राव हुआ, तब परिजनों को संदेह हुआ। पूछने पर मासूम ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए दबिश दी और आरोपी चंदू केंवट को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 87 पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत अपराध क्रमांक 117/2026 पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और वह उपचाराधीन है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,