बिलासपुर

तारबाहर क्षेत्र में सौतेले भाई पर धारदार हथियार से हमला..आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत बारहखोली रेलवे स्टेशन के पास आपसी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थी गोविंद कोसले ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी का पता झोपड़ापारा थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर बताया गया है, जो रेलवे स्टेशन में रहकर कुली-कबाड़ी का काम करता है। गोविंद कोसले के अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे वह बारहखोली रेलवे स्टेशन के पास खाना बांटे जाने के दौरान अपने लिए भोजन लेने गया था। उसी दौरान उसका सौतेला भाई राजा कोसले वहां मिला। आरोप है कि राजा कोसले ने उसे देखते ही मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। जब प्रार्थी ने गाली-गलौज से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार वस्तु एवं हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में गोविंद कोसले के दाहिने कलाई में गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा, वहीं बाएं गाल में भी दर्द की शिकायत है। घटना के दौरान गोलू कोसले एवं राज कोसले मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी और सुनी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर पुलिस ने आरोपी राजा कोसले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ...