सक्ती

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर 2.45 लाख रुपयों की ठगी….आरोपी को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ति – ग्रामीणों को तीन गुना मुनाफा देकर लाखो की ठगी को अंजाम देने वाले आरोपी को उभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झर्रा निवासी किर्तन सिंह मरावी ने 20 मई को उभरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बड़कीमहरी निवासी भागीरथी वैष्णव द्वारा उनको क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर तीन गुना करने का लालच देकर उनसे अलग अलग किश्तों में 2 लाख 45 हजार रुपए लिया था। जिसके एक साल बीत जाने के बाद भी आरोपी द्वारा ना तो मुनाफे की रकम ग्रामीण को दी और ना ही उनके द्वारा दिए पैसे को वापस किया।जिसके बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई। इधर मामले में पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम बड़की महरी पीपरपारा में छुपा हुआ है। जिसपर पुलिस ने मौके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह प्रार्थी जैसे ही अन्य लोगों से पैसों को डालर में बदलकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रकम तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करता है। जिसके पास से पुलिस को धोखाधड़ी रकम मे से बचत रकम 65,000 रूपये और एक मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपुत, चौकी फगुरम प्रभारी भुपेन्द्र चन्द्रा, प्रधान आरक्षक नौदित्य वर्मा सायबर सेल सक्ती, सउनि श्रवण चौहान, आरक्षक अविनाश देवांगन सुभाष राज, जयदेव साहु का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत