पचपेड़ी

VIDEO: जोंधरा पुल से रेलिंग को तोड़ शिवनाथ नदी में गिरी अनियंत्रित कैप्सूल ट्रक, ड्राइवर और हेल्पर लापता

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में कैप्सूल वाहन नदी में गिर गई है, जो पुल में लगे रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा घुसी है, हादसे में अब तक कोई जनहानि की सूचना नही मिली है वही ट्रक का चालक भी लापता है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में स्थित शिवनाथ नदी में बने पुल पर बीती रात 3 से 4 बजे के बीच एक कैप्सूल वाहन पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए लगभग 20 फिट गहरी नदी में जा गिरी। ड्राइवर और खलासी का कोई पता नहीं चल पाया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की दुर्घटना होने के बाद चालक और खलासी नदी से निकलकर मौके से फरार हो गए होंगे।

ग्रामीणों ने बताया की सुबह भोर में जब ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे तब उन्होंने नदी में तैर रही एक ट्रक को देखा, जिसके बाद किसी अनहोनी के डर से अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस को इसकी जानकारी दी वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी के अंदर डूब रही ट्रक के केबिन में ड्राइवर और खलासी के फंसे होने की शंका में ग्रामीणों के साथ केबिन को देखा लेकिन वहां कोई नहीं मिला जिससे आशंका जताई जा रही है की दुर्घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए होंगे।फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक को नदी से निकालने के प्रयास में जुट गई है वही यह दुर्घटना किस वजह से हुई, ट्रक ड्राइवर के मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी