पचपेड़ी

भीषण गर्मी में 17 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प… शिकायत के बाद भी नही सुन रहे बिजली अधिकारी, आक्रोशित ग्रामीणों ने मस्तूरी बिजली ऑफिस का किया घेराव

उदय सिंह

मस्तूरी – विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धुर्वाकारी (पचपेड़ी)में बीते 17 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प है, ग्रामीण बार बार शिकायत दर्ज करा चुके है बावजूद इसके बिजली विभाग कोई सुनवाई नही कर रहा है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की संकट के साथ ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है,

बिना बिजली के पूरे गाँव मे त्राहि त्राहि मची हुई है, बच्चो और बुजुर्गों की तबियत खराब हो रही है, बावजूद इसके बिजली विभाग मामले में अब तक राहत पहुँचाने कोई मदद नही कर रहा है।

बिजली विभाग की उदासीनता से प्रताड़ित ग्रामीणों ने मंगलवार को मस्तूरी स्थित कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का घेराव कर दिया और अपना ज्ञापन सौंपकर जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से 12.05.2024 से बिजली आपूर्ति ठप्प है, जिसकी शिकायत वह कर चुके है बावजूद इसके अब तक ट्रांसफार्मर नही बदला गया है।

1 किलोमीटर दूर से पानी के लिए पड़ रहा जूझना…

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव धुर्वाकारी के बंधवापारा में ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग 1 किलोमीटर दूर से पानी लाने जूझना पड़ रहा है, वही आबादी के हिसाब से यहाँ अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की भी जरूरत है बावजूद इसके बिजली विभाग ध्यान नही दे रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी