बिलासपुर

आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों पर किया अपराध दर्ज…पैसे लेकर मृतक को कर रहे थे प्रताड़ित, चकरभाठा पुलिस ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा पुलिस ने लगभग 1 साल पहले हुए आत्महत्या के लंबित मामले में कार्रवाई की है। जिसमें आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले 2 व्यक्तियों के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा कैम्प में किराए के मकान में रहने वाले नंदकिशोर शर्मा पिता स्व रामगोपाल शर्मा 52 वर्ष ने 24.01.2023 को घर मे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, मामले में पुलिस जांच में जुटी थी, जिसमें अब लंबित मामले में कार्रवाई करते हुए सुसाईड नोट के आधार पर चंदू तिवारी गोढ़ीवाला जिसने मृतक से 50 हजार रुपए और प्रियानाथ सोनी ऊर्फ बिट्टू सोनी मुढीपार जिसने 1 लाख 50 हजार रुपए लिए थे, उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, मृतक नंदकिशोर शर्मा ने अपने सुसाईड नोट में लिखा था कि उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा पैसा लेकर नही लौटाया जा रहा है और बोलने पर गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, वही आत्महत्या के लिए प्रेरित किया जा रहा है, उन्होंने यह भी लिखा था कि उक्त दोनों से पैसे लेकर उनके बेटे आर्यन 12 वर्ष को दे दिया जाए। मामले में पुलिस ने प्रियानाथ सोनी , चन्दु तिवारी के खिलाफ धारा 306-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी