पचपेड़ी

शराब दुकान के पीछे पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश…. पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक की पेड़ से झूलती लाश मिलने से हड़कंप मच गया वही इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा स्थित शराब दुकान के करीब 100 मीटर पीछे रविवार दोपहर करीब 3 बजे बबूल के पेड़ पर (नारियल रस्सी) के सहारे एक युवक फांसी पर झूल रहा है जिसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसको पास से देखने पर फांसी में झूल रहे युवक की पहचान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ही ग्राम सोनसरी निवासी जय पटेल पिता स्व: नील सिंह पटेल उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई।

वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक कुछ वर्षों से ग्राम जोंधरा स्थित शराब दुकान के पास रहकर काम कर अपना जीवन यापन करता था जिसकी अचानक से फांसी से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है वही इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पहुँची थी। मृतक ने आत्महत्या की है या और कुछ कारण है यह पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी