सक्ती

बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट…लोहे की पाईप से वार कर की हत्या,

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामभांठा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को थाना डभरा को सूचना मिली कि ग्राम रामभांठा में एक युवक ने अपने पिता पर प्राणघातक हमला कर दिया है और घटना के बाद फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित कुमार महिलांगे 35 वर्ष का अपने पिता मनबोध महिलांगे से बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे के पाइप से पिता के सिर, चेहरे और आंख पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से मनबोध महिलांगे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था,

लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसकी पतासाजी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ और जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की बीते कुछ वर्षों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात भी प्रारंभिक जांच में सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए संबंधित तथ्यों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में थाना डभरा में अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मर्ग पंचनामा तैयार किया गया तथा गवाहों के बयान लिए गए। सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमल किशोर महतो सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि...