छत्तीसगढ़बिलासपुर

चोरी के 4 मामलों में सरकंडा पुलिस की कामयाबी, दो नाबालिक चोर भी पकड़ाए

चोरी के 4 मामलों में माल सहित दो बालिग और दो नाबालिक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ विधिवत कार्यवाही की जा रही है

सत्याग्रह डेस्क

सरकंडा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से हलकान पुलिस के लिए गुरुवार को राहत की खबर आई ।चोरी के अलग-अलग चार मामलों में आरोपियों को आखिरकार पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई । सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा लक्ष्मी चौक के किराना दुकान में 14 फरवरी की रात को दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे थे और किराना सामान और नगद सहित करीब 3000 रुपये की चोरी को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग चोर को पकड़ा है। जिससे किराना सामान व नगदी जप्त की गई है। इसी तरह सरकंडा थाना क्षेत्र के हैं लिंगियाडीह में रहने वाले अजय यादव के बगल में निर्माणाधीन मकान की छत से कूदकर चोर उनके घर घुसे थे और दो मोबाइल के साथ पर्स में रखे सोने के मंगलसूत्र को अपने साथ ले गए थे।

इस मामले में सरकंडा पुलिस ने राजेंद्र उर्फ कारी गोड़ और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो नग मोबाइल और सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है । एक और मामले में बंधवापारा में रहने वाले दादू राम साहू के पड़ोस में रहने वाले सोनू उर्फ अजय यादव चोरी की नियत से उनके घर घुसा था और घर की अलमारी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहा था। 14 मई की रात हुई इस घटना के दौरान मकान मालिक के जागने पर सोनू उन्हें धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में राजेंद्र और एक अपचारी बालक ने एक हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करने का भी खुलासा किया है। कुल मिलाकर चोरी के 4 मामलों में माल सहित दो बालिग और दो नाबालिक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज