बिलासपुर

बिलासपुर – रायपुर हाइवे में चाकू मारकर लूटपाट की घटना…रेस्टोरेंट के 3 कर्मचारी बने शिकार, बाइक और स्कूटी सवार 3-4 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के आस पास हाइवे में लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, जिसमें अज्ञात आरोपी हथियारों के दम पर मारपीट कर लूटपाट को अंजाम दे रहे है। बीती रात भी चकरभाठा थाना क्षेत्र में चिचिरदा मोड़ के पास बोदरी में हाइवे से पैदल घर लौट रहे 3 रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से 3 से 4 आरोपियों ने चाकू से हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है, जिनसे आरोपियों ने 3 मोबाईल और नगदी सहित 68000 की लूट की है, साथ ही तीनों पर चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश करते हुए घायल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार करण प्रधान, नितेश यादव और अमित पनरिया एक रेस्टोरेंट में वेटर है, 10 जून की रात रेस्टोरेंट बन्द होने के बाद तीनों पैदल अपने रूम जाने निकले थे, जो अभी चिचिरदा मोड़ के पास पहुँचे थे, तभी एक बाइक और स्कूटी में 3- 4 लोग आए और बोतल में रखे पानी को पीने मांगे, जिन्हें जब पानी दिए तो उन्होंने सूनेपन का फायदा उठाकर उन्हें चाकू दिखाते हुए कॉलर पकड़कर चिचिरदा मोड़ की ओर ले गए और चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे, जिससे तीनों के पैरों और जांघ में गंभीर चोटें लगी है, जिसके बाद आरोपीयो ने उनसे 3 मोबाईल फोन, हेडफ़ोन और नगदी 8000 रुपए सहित कुल 68000 रुपए के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घायल रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने किसी तरह राहगीरों की मदद से 112 को कॉल किया और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें सिम्स उपचार के लिए लाया गया। मामले में पीड़ितों का उपचार जारी है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन – चार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 34-IPC, 394-IPCके तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...