मस्तूरी

मस्तूरी :- शिवनाथ नदी से कौन कर रहा रेत की चोरी…आखिर रेत माफियाओं की किससे है सेटिंग ?.. रेड से पहले कौन देता है जानकारी ?… सुशासन के समक्ष प्रशासन भी हुआ लाचार

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी के विकासखंड मस्तूरी से लगे ग्राम पंचायत भिलौनी में इनदिनों जमकर शिवनाथ नदी का सीना छल्ली किया जा रहा है। लेकिन खनिज विभाग के अफसरों को कार्यवाही की फुर्सत नहीं है। फुर्सत मिले भी कैसे आखिर सारा कारोबार मिलीभगत से जो चल रहा है। सूत्रों की माने तो क्षेत्र के कुछ टुटपुँजिया नेताओं ने रेत माफिया की जगह ले ली है और माइनिंग अमले की मिलीभगत से धड़ल्ले से रेत निकाल रहे है। जनप्रतिनिधि माफिया के भेष में इस कदर रम गए है। कि जैसे अवैध रेत उत्खनन का तो इन्हें परमिट ही मिल गया हो.! जानकारी के अनुसार जिला खनिज विभाग की मिलीभगत से रेत का काला कारोबार ग्राम भिलौनी में दिन-रात धड़ल्ले से चल रहा है। अफसरों और अधिकारियों को सब जानकारी होने के बाद भी रेत का खेल जारी है। जिसके मुख्य सूत्रधार स्थानीय नेता के खास है या यू कहे शिवनाथ नदी के सीने को छल्ली करने वाले डकैत है, जो नदी को अपनी सम्पत्ति मानकर बेधड़क होकर जीवन दायनी शिवनाथ नदी के अस्तित्व को ही खत्म करने के उद्देश्य से बेतहाशा खुदाई करवा रहे है।

खनन माफिया के रूप में उभर रहे इन लोगो का इतना प्रभाव है कि उनकी गाड़ी भी अफसर पकड़ने में कतराते हैं, शिवनाथ नदी पर पूरे दिन और रात रेत निकाली जा रही है।साथ ही पोकलेन मशीन के मदद से दिन दहाड़े भी रोजाना सैकड़ों ट्रिप रेत निकालकर चोरी छिपे रेत बेची जा रही है। सूत्रों की माने तो अवैध रूप से यह सब जानकारी मस्तूरी अपितु जिला खनिज विभाग के पास होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती यदि इन अफसरों के मोबाइल और लोकेशन ट्रेस किये जाए तो पूरे मामले का खुलासा हो सकता है, कि किन-किन के फोन आते हैं और कौन किस से जुड़ा है। लेकिन इस ओर जिले के आला अधिकारियों को ध्यान देने की फुर्सत ही कहा। तभी तो गर्मी के कहर और सालो से रेत माफियों के करम के फलस्वरूप जिले की नदियो में जल का स्तर बचा ही नही है। जिसका फायदा अब रेत घाटों के अलावा नदी के बीचों बीच रेत माफिया जमकर उठा रहे है। बहरहाल जरुरत है खनिज विभाग के जिम्मेदार इस ओर कोई कड़े कदम उठाये ताकि रेत माफियाओं पर नकेल कसा जा सके।

छोटी मोटी कार्यवाही कर थपथपाई जाती है पीठ..

खनिज विभाग के अधिकारी और अमला डंपर और ट्रकों की अनदेखी कर कभी कभार कोई ट्रेक्टर ट्राली पकड़ कर कार्यवाही का ढिंढोरा पीटकर शासन और जनता में यह संदेश देने की कोशिश करते हैं कि वे कितने सक्रिय हैं लेकिन वास्तव में यह सक्रियता औपचारिक कार्यवाही तक ही नजर आती है। अंचल के नदियों में रात के अंधेरे में रेत निकाली जा रही है और उसे उजाला होने के पहले ही लोड करके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाता है। अवैध रेत के कारोबार में ज्यादातर बड़े लोग माफिया में शामिल है, जिनकी खनिज विभाग से मिलीभगत जग जाहिर है। यही कारण है कि सूचना और जानकारी होने के बाद न तो अवैध रेत खदानों पर रेड डाली जाती है और न ही अवैध रेत ढो रहे वाहनों को पकड़ा जाता है।

स्थानीय प्रशासन को नहीं है कोई सरोकार

मस्तूरी क्षेत्र में तैनात स्थानीय प्रशासन एसडीएम,तहसीलदार पुलिस प्रशासन को अवैध रेत खनन की पूरी जानकारी है लेकिन प्रशासन के सुस्त रवैए से खनन और परिवहन करने वालो पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे सवालिया निशान उठना लाजमी है की प्रशासन की मिलीभगत के बिना कोई व्यक्ति कैसे खुलेआम नदी में चैन माउंटेन से खनन कर हाईवा, ट्रैक्टर से परिवहन कर सकते है। शिवनाथ नदी का सीना झलनी कर रेत माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं।

सभी का हिस्सा तय…बराबर होता है बंटवारा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेत माफिया जिस तरह से खुलेआम प्रशासन के नाक के नीचे शिवनाथ नदी से दिन और रात भारी भरकम मशीन से रेत निकाल रहे है उन्हें प्रशासन से कोई डर नहीं है जानकार तो यह भी बता रहे है कि इस अवैध खनन से जो भी आमदनी होती है वो सबमे बांटा जाता है। खैर सरकार को चाहिए कि ऐसे व्यक्तियों पर जांच कर उचित कार्यवाही करे।

15 जून से सभी रेतघाट बंद शासन ने दिया आदेश

15 जून से जिले एवं प्रदेश के सभी रेत घाटों को 15 अक्टूबर तक बंद करने शासन ने आदेशित किया है अब देखना यह होगा कि शासन के इस आदेश को कितने रेत घाट वाले पालन करते हैं और नियम विरुद्ध खनन करते पाए जाने पर उनके खिलाफ शासन क्या कार्रवाई करती है या सिर्फ दिखावा करती है।

error: Content is protected !!
Letest
आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ...