सक्ती

जुआरियों के फड़ में पुलिस ने की छापेमारी….7 जुआरियों से 40 हजार रुपए जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ती – पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को जैजैपुर पुलिस ने हजारों रुपए के चल रहे जुए की महफिल में दबिश देकर सात जुआरी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 40 हजार 200 रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचंदा में स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि गांव में जुए की महफिल सजी हुई है जिस पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर छापा मारा। जहां पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने लगे, लेकिन स्थानीय पुलिस की सूझबूझ से वह अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सके। जहां मौके पर जैजैपुर निवासी अनुज कुमार चंद्रा,नंदकुमार चंद्रा,कचंदा निवासी बुधराम सिदार,करौवाडीह निवासी लक्ष्मीनारायण चंद्रा ,देव कुमार कोशले और विक्रम सिंह टंडन को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा आपको बता दे की महज चंद लोगों के द्वारा लगाई गई इस महफिल में 40 हजार रुपए से भी अधिक रुपए पर हार जीत का दांव लगाया जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने सातों आरोपियों के कब्जे से 40 हजार 200 रुपए सहित ताश के पत्ते बरामद किया है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में स.उप.नि. मिश्रा, प्र. आर. श्रीकांत सेंगर, आरक्षक शत्रुघ्न जांगड़े, दिनेश पटेल, मनोज खतरजी, संतोष मानिकपुरी, घनश्याम पांडेय, , किशोर सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,