छत्तीसगढ़बिलासपुर

रिश्तेदार की बातों में आकर बच्ची का इलाज झोलाछाप डॉक्टर से कराया, गलत इलाज के चलते मासूम की मौत

तो पुलिस और ना ही स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही कर रहा हैं ,जिससे इनका हौसला बुलंद होता जा रहा है

सत्याग्रह डेस्क

बिलासपुर जिले में झोलाछाप डॉक्टर लगातार लोगों की जान ले रहे हैं और स्वास्थ्य अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा है । कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि एक झोलाछाप डॉक्टर की वजह से एक युवती की दोनों किडनी खराब हो गई । इससे पहले भी झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से कई लोगों की जान जा चुकी है। एक बार फिर एक नन्ही बच्ची झोलाछाप डॉक्टर का शिकार बन गई। तालापारा में रहने वाले मन्ना मेश्राम की 4 माह की बेटी का तबीयत खराब होने पर तालापारा के ही वैष्णव क्लीनिक में उसका इलाज कराया जा रहा था ,लेकिन फिर भी उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई ।

तब मन्ना मेश्राम की बहन ने उसे सुझाव दिया कि बहतराई में देवांगन डॉक्टर का इलाज बेहतरीन है और इससे बच्चे की तबीयत ठीक हो सकती है। अपनी बहन की बातों पर भरोसा कर मन्ना मेश्राम बच्ची को लेकर बहतराई देवांगन क्लिनिक पहुंचे ,जहां इलाज का ढोंग कर रहे झोलाछाप डॉक्टर ने बिना किसी एलोपैथी मेडिकल डिग्री और जांच के ही बच्ची को ना जाने क्या दवा दे दी ,जिसे खाने के बाद 4 साल की शिशु की तबीयत और बिगड़ने लगी। बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद उसे लेकर माता पिता जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।

हैरानी इस बात की है कि जिस झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की जान गई उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई । ना तो पुलिस और ना ही स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही कर रहा हैं ,जिससे इनका हौसला बुलंद होता जा रहा है और कम पढ़े लिखे ग्रामीण भोले-भाले लोग इनके झांसे में आकर अपना धन, समय और बेशकीमती जीवन गंवा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार