कोटा

दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

रमेश राजपूत

कोटा – थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नील बाजार कोटा में हुई चोरी का खुलासा कर 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान कीमती करीब 25,000/- जब्त किया है। प्रार्थी जैतराम साहू निवासी तिफरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अगस्त की रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने कांच की थालियां, लोटा, सीलिंग फैन, बल्ब, हाथ घड़ी और DVR चोरी कर लिया। मामले में एफएसएल, डॉग स्क्वाड और पुलिस टीम को लगाया गया।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों अशोक शिकारी 20 वर्ष निवासी टांडा और आकाश सिंह 39 वर्षनिवासी तारबाहर सिग्नल के पास को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग सहित पुलिस टीम और डॉग मास्टर आरक्षक 524 मनोज कुमार साहू व पुलिस डॉग ‘विमला’ की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि अपराध और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी