बिलासपुर

गैस सिलेंडर से अचानक होने लगा गैस का रिसाव, घर में लगी आग….मशक्कत के बाद आग को किया गया काबू

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-सरकंडा थाना अंतर्गत बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। चांटीडीह रपटा के पास वर्मा परिवार के घर अचानक ही गैस रिसाव होने से आगजनी की घटना घटी। जिसमे रमाशंकर वर्मा का 18 वर्षी पुत्र आग की चपेट में आ गया। जिसे आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल एडमिट कराया गया। वही फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । दरसअल चांटीडीह रपटा चौक के पास रमाशंकर वर्मा के मकान में बुधवार को उसकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी बीच सैलेंडर का पाईप ढ़ीला होने के कारण उसमे से गैस का रिसाव होने लगा था जिसके चलते सिलेंडर में आग लग गई,

साथ ही आस पास के सामान में भी आग लगने के कारण रसोई धुएं और आग के लपटो से भर गया। मां की आवाज सुन 18 वर्षीय आशीष वर्मा अपने कमरे से निकल रसोई में पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान आशीष का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घटना को देख आसपास के लोगो ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन के अधिकारी कर्मचारी दमकल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने घर मे आग के बीच फंसे मां और बेटे को बाहर निकाला साथ ही गैस सिलेंडर में लगे आग पर काबू पाया।

इस दौरान स्थानीय पुलिस ने 112 की गाड़ी की सहायता से आशीष को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ...