मुंगेली

तीर्थयात्रियों को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी ठोकर…1 की मौत 1 घायल, नेशनल हाइवे 130 पर सरगांव के पास हुआ हादसा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ऋषिकेश से रामेश्वरम जल लेकर पैदल यात्रा में निकले तीर्थयात्रियों को सरगांव थाना क्षेत्र में मेनरोड पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया है, जिससे एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है, वही एक तीर्थयात्री घायल है। मिली जानकारी के अनुसार नाथूराम कुशवाहा निवासी मुंडारा जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश अपने अन्य साथियों संतोष विश्वकर्मा, मन्नू लाल कुशवाहा, आनंद वंशकार के साथ गंगा नदी ऋषिकेश उत्तराखण्ड से जल लेकर पैदल अपने साथीयो के साथ मे रामेश्वरम तमिलनाडु जा रहे थे कि जो 25.06.2024 के सुबह करीबन 04.00 बजे नेशनल हाईवे 130 पंजाब ढाबा से पहले मदवानी मोड़ के सामने पहुँचे थे, जहाँ उनके पीछे बिलासपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुये पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिए, जिससे नाथूराम कुशवाहा के सिर एवं कंधा में चोट लगा और पीछे चल रहा साथी आनंद वंशकार भी रोड मे गिर गया और बेहोश हो गया जिसके सिर, चेहरा, भुजा में चोंट लगा, आनंद वंशकार को सरकारी अस्पताल सरगांव लेकर गये है जहाँ डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला