बिलासपुर

एनीकट में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत…गांव में शोक की लहर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – खेलते-खेलते घर के पीछे बने मनियारी नदी के एनीकट में गिरने से दो वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। इकलौते बेटे को खोने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम मोहदा निवासी रामदुलारी निषाद के घर के पीछे मनियारी नदी पर एनीकट बना हुआ है। 29 दिसंबर की सुबह करीब 11:30 बजे उनका दो वर्षीय पुत्र देवेश निषाद घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां घरेलू कामों में व्यस्त थीं।
खेलते-खेलते मासूम पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गया और अनजाने में एनीकट के पास पहुंचकर पानी में गिर गया। काफी देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो मां ने उसे ढूंढना शुरू किया। तलाश करते हुए जब वह एनीकट के पास पहुंचीं, तो बेटे का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया।
घटना की सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इकलौते बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...