सक्ती

युवती का अपहरण और 15 लाख रुपए फिरौती का मामला…चंद घण्टे में सक्ति पुलिस ने बिलासपुर से किया युवती और युवक को बरामद

रमेश राजपूत

सक्ति – गुरुवार की शाम चौपाटी से लापता युवती के अपहरण और फिरौती के रूप में 15 लाख रुपए की डिमांड किये जाने के मामले में पुलिस ने गंभीरता से सक्रियता दिखाते हुए अपहृत युवती को बिलासपुर जिले से एक युवक के पास से बरामद कर लिया है, जिन्हें अपनी अभिरक्षा लेकर पुलिस सक्ति के लिए रवाना हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राम नाथ जलतारे निवासी चिस्दा के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी लड़की अनुपमा जलतारे उम्र 26 साल जो ग्राम सराईपाली सक्ती में सी एच ओ के पद पर पदस्थ थी अपने भाई डकेश्वर के साथ कल सक्ती गई थी लगभग 07ः30 बजे चौपाटी के पास से लापता हो गई थी रात लगभग 09ः38 बजे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लड़की के मोबाईल से उसके भाई को फोन कर 15 लाख रूपये फिरौती की मांग की गई थी नही देने पर जान से मारकर लाश बोरी में भरकर फेंक देने की धमकी दी थी।

घटना की सूचना आज 28.06.2024 को 12ः00 बजे प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सक्ती के द्वारा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को अवगत कराया गया प्रकरण की गंभीरता एंव फिरौती की मांग को देखते हुये अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुये तत्काल सायबर सेल प्रभारी एवं सक्ती पुलिस की 04 ठीमों को गठन कर डिजिटल एवं मैनुवल आधार पर तलाश हेतु कोरबा, बिलासपुर, सक्ती रवाना किया गया तथा किसी भी तरह से सूरक्षित रूप से लड़की को बरामद करने का निर्देश दिया गया, जिसके आधार पर सक्ती पुलिस एवं बिलासपुर जिला पुलिस की मदद से मात्र 04 घण्टे के अंदर लड़की को एक लडके के साथ बिलासपुर में बरामद कर लिया गया है, जिसे लेकर पुलिस टीम सक्ती रवाना हो गई है, जिसमें सभी पहलुओं पर पुलिस सुक्ष्म विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,