बिलासपुर

शराब के लिए पैसे मांगने, मारपीट और छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार… तोरवा पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- शहर में असामाजिक तत्वों पर स्थानीय पुलिस ने अपने कान खड़े कर लिए हैं। इसी कड़ी में तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमे एक आरोपी पर शराब के लिए पैसे मांगे तो दुसरे पर नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगा था। जिसपर तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। तोरवा पुलिस ने बताया कि तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी अपने मौसी के घर जन्मदिन कार्यक्रम मनाने गया था। इस दौरान वह मुल्कराज होटल के पास था। तभी वहा बापू उपनगर निवासी प्रियांशु बक्सेल पहुंचा और प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे लगा। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

जिसकी शिकायत प्रार्थी ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है। इसी तरह तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग लड़की बीते दिनों अपने भाई बहन के साथ घूमने गई थी। तभी
बापू उपनगर निवासी विनय मलिक और प्रियांशु बक्सेल मौके पर पहुंच नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है। आपको बता दें पकड़े गए आरोपी आदतन बदमाश है जो आए दिन असामाजिक तत्व क्षेत्र में सक्रिय रहते है। फिलहाल दोनो ही मामले में तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी