छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रधानमंत्री की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर की वायरल, जानिसार अख्तर के खिलाफ मोदी समर्थकों का फूटा गुस्सा

भाजपाइयों का मानना है कि कांग्रेसी सोच की वजह से ही जानिसार अख्तर ने ऐसा दुस्साहस किया है

सत्याग्रह डेस्क

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान सारी मर्यादाये ताक रख दी गई है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग भी इस दौरान खूब हो रहा है ।किसी एक पार्टी का समर्थक होने का अर्थ यह नहीं है कि कोई भी देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ भी पोस्ट कर दे। बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी के करीबी जानिसार अख्तर नाम के युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बेहद आपत्तिजनक तस्वीर डाल दी। फोटोशॉप के जरिए बनाई गई इस तस्वीर के फेसबुक पर वायरल होने के बाद भाजपा और मोदी समर्थक युवाओं का गुस्सा भड़क गया।

शनिवार को विरोध में बड़ी संख्या में युवा सिविल लाइन थाने पहुंचे और जानिसार अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की ।इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी फेसबुक में उटपटांग कमेंट की गई थी जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसीलिए भाजपा समर्थक युवाओं को भी उम्मीद है कि पुलिस इस बार भी मामले में उतनी ही तत्परता दिखाएगी । हाल ही में ममता बनर्जी से संबंधित मीम के वायरल करने पर ममता शर्मा की गिरफ्तारी पूरे देश भर में चर्चा का विषय थी।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने पर जानिसार अख्तर के के खिलाफ पुलिस क्या कार्यवाही करती है इस पर शिकायत दर्ज कराने वालों की निगाहें टिकी है। फेसबुक पर पर तस्वीर वायरल करने वाला युवक कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और उसके फेसबुक प्रोफाइल पर शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कई तस्वीरें है। भाजपाइयों का मानना है कि कांग्रेसी सोच की वजह से ही जानिसार अख्तर ने ऐसा दुस्साहस किया है।

विरोध में सिविल लाइन थाने पहुंचे भाजपा समर्थकों ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ लिखने पर कार्यवाही हो सकती है तो देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्रता पर कांग्रेसी के कांग्रेसी युवक के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्यवाही कारनी चाहिए।
शनिवार को प्रधानमंत्री के अपमान जनक तस्वीर के खिलाफ सिविल लाइन में मामला दर्ज कराने धनंजय गोस्वामी , दाऊ शुक्ला ,जितेंद्र तिवारी राजकुमार मानिकपुरी, राहुल सराफ सचिन सोनी ,मनीष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे जिन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी मानसिकता और मुस्लिम होने की वजह से ही जानिसार अख्तर ने प्रधानमंत्री और स्मृति ईरानी को अपमानित करने के लिए इस तरह की तस्वीर फोटोशॉप कर फेसबुक पर डाली है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...