मस्तूरी

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली की एक युवक जयरामनगर रेलवे फाटक के पास हवा पंचर की दुकान में फांसी पर लटका हुआ है और उसकी मौत हो चुकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भनेसर (जयरामनगर )फाटक के पास बड़े वाहनों के हवा पंचर की दुकान है जहां बिहार मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद राजा पिता शौकत उम्र 18 वर्ष अपने परिवार के साथ रहकर पंचर दुकान दुकान का संचालन करता था,

सोमवार सुबह जब 8 बजे मृतक का भाई मोहम्मद ताजुद्दीन फोन लगा रहा था तो वह नही उठाया जिस पर जब वह 10 बजे के करीब दुकान जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था और मृतक मोहम्मद राजा की लाश छत पर पाइप से केबल के फंदे पर फांसी पर झूल रही थी, उसने घटना की सूचना आस पास के लोगों को दी फिर पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,