छत्तीसगढ़बिलासपुर

साढ़े पांच लाख के हीरे जड़ित आभूषणों का चोर निकला बच्चा, कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल के घर पार्टी के दौरान की थी चोरी

मुखबिर तंत्र की वजह से आखिरकार पुलिस चोर तक पहुंचने में कामयाब हुई

सत्याग्रह डेस्क

कांग्रेस नेता और एक निजी चैनल के मालिक अशोक अग्रवाल के घर 17 जनवरी की शाम हो रही पार्टी के दौरान खपड़गंज निवासी परेश अग्रवाल की बीएमडब्ल्यू कार से एक बैग पार कर लिया गया था, जिसमें बेशकीमती हीरे और सोने के आभूषण थे। परेश अग्रवाल की लिंक रोड में द ग्रैंड भगवती ज्वेलर्स नाम से आभूषणों की दुकान है। 17 जनवरी की शाम वे अपने दादा अशोक अग्रवाल के यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे । इस दौरान उन्होंने अपनी कार को सड़क किनारे छोड़ दिया था। जब वे पार्टी से वापस लौटे तो देखा कि उनकी बीएमडब्ल्यू कार का दरवाजा खुला हुआ है और उसमें मौजूद बैग गायब है, जिसमें हीरे और सोने के आभूषण थे। आभूषणों की कीमत साडे 5 लाख से अधिक थी। आभूषणों में हीरे के ब्रेसलेट ,अंगूठी, कान के रिंग, सोने के जेवरात थे । इसके बाद इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई थी। लंबा वक्त बीत जाने के बावजूद चोर पुलिस के हाथ नहीं लगा था , लेकिन पुलिस की टीम लगातार इस मामले में नजर रखे हुए थी। घटना वाले दिन पार्टी में एक फोटोग्राफर के साथ एक नाबालिक फोटोग्राफर भी था, जो अपने पास रखे हीरे के संबंध में लोगों से पूछताछ कर उसे बेचने की कोशिश कर रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने नाबालिग को पूछताछ के लिए बुलाया। जिसने बीएमडब्ल्यू कार का दरवाजा खोलकर कार में रखे हीरे और सोने के आभूषण चोरी करने की बात कबूल कर ली । नाबालिग के पास से पुलिस ने सभी आभूषण सुरक्षित बरामद कर लिए हैं और उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु किशोर न्याय बोर्ड को सौंप दिया गया है। इस मामले में शुरू शुरू में तो पुलिस को भी मामले की सच्चाई पर ही संदेह था। जांच के दौरान भी पुलिस को इस बात की तनिक भी भनक नहीं थी कि इतनी बड़ी चोरी एक नाबालिक फोटोग्राफर भी कर सकता है। मुखबिर तंत्र की वजह से आखिरकार पुलिस चोर तक पहुंचने में कामयाब हुई।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...