कोटा

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को रौंदा…मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव में शोक का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मझवानी निवासी जमुना गोड़ पति पंचराम उम्र 65 वर्ष एक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम रतखंडी आई हुई थीं।

इसी दौरान वह सड़क किनारे चल रही थीं, तभी कोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा वाहन क्रमांक CG11 AP 0618 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला पहियों के नीचे आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दी घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए आक्रोश जताने लगे।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश देते हुए शासन की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हुई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज ऑटो में गांजा सप्लाई.... ज्वाली नाला के पास 20 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार