बस्तर छत्तीसगढ़

बीच बाजार में आरक्षक को मारी गोली,,क्षेत्र में दहशत,एक ग्रामीण भी घायल,

रमेश राजपूत

बस्तर-पखांजुर नक्सली क्षेत्र में ऐसे मामले सामने आ रहे है जिससे यहाँ रहने वाले लोग ख़ौफ़ज़दा है आए दिन नक्सली उत्पात मचा रहे है कभी निर्दोष ग्रामीणों की हत्या तो कभी विकास कार्यों में लगे वाहनों को आग के हवाले कर देना, वही एक ताजा मामला जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों ने बीच बाजार आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं गोलीबारी मे एक ग्रामीण को भी गोली लगी है, जिसे पखांजुर अस्पताल ले जाया गया है। ये पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र की है, जहां नक्सलियों ने सरेबाजार आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक सुकलुराम दुग्गा परतापुर क्षेत्र के एक बाजार में गया हुआ था, जहां 8 से 10 हथियारबन्द नक्सली पहुंच गए और आरक्षक पर गोलियां बरसा दी। इस बीच मची अफरा-तफरी के दौरान एक ग्रामीण को भी हाथ में गोली लगी है। घायल ग्रामीण को पहले पखांजूर हस्पताल भर्ती कराया गया था, वहीं घायल ग्रामीण की हालत गंभीर देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया गया। आरक्षक हाल ही में खुले कट गांव कैम्प में पदस्थ था।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- प्रेम प्रसंग के शक में बाउंसर की हत्या, आंखों में मिर्च पाउडर डाल पत्थर से कुचला, हुई मौत VIDEO:- बुधवारी बाजार में भीषण आग से दहला बिलासपुर… देर रात कई दुकानों में मची तबाही, सुशासन तिहार में बिलासपुर को 134 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने विकास और जनकल्याण का दिया बड़ा स... खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई.... 2 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मुख्यमंत्री ने किया नालंदा परिसर और एजुकेशन हब का निरीक्षण, युवाओं को मिलेगा आधुनिक अध्ययन केंद्र टिकारी में दर्दनाक हादसा..दशगात्र का निमंत्रण देकर लौट रहे छोटे भाई को माजदा ने कुचला, मौके पर मौत, ... मनरेगा में 2 करोड़ के डबरी घोटाले की शिकायत पर जांच के आदेश, 7 दिन में मांगी गई रिपोर्ट मल्हार: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट...लोहे की पट्टी से हमला, आरोपी गिरफ्तार 80 वर्ष पुराने जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण पर बवाल, न्यायालयीन अनुमति के बाद भी हाउसिंग बोर्ड ने खड़े कि... बिजली सुधार कार्य के दौरान हंगामा... जेई की शिकायत पर मामला दर्ज,