छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरकंडा क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिग चोर पकड़ाए, पुलिस के डर से चोरी की स्कूटी को जलाकर दिया था फेंक

नाबालिग होने की वजह से चोरों को पकड़कर किशोर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है

सत्याग्रह डेस्क

सरकंडा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के बाद अब पुलिस चोरों को पकड़ने लगी है। लेकिन हैरानी इस बात की है कि पकड़े जाने वाले अधिकांश चोर नाबालिग हैं। कानून इन्हें रियायत देता है, लेकिन यह नाबालिग चोर भी लोगों को उतना ही नुकसान पहुंचा रहे हैं जितना कोई बालिग चोर पहुंचा सकता है । सरकंडा थाना क्षेत्र के सुमंत कुमार बघमार के घर का ताला तोड़कर 15 अक्टूबर 2018 की रात अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर और उनकी स्कूटी चोरी कर ली थी। लंबे अरसे से पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिरगिट्टी में रहने वाले नाबालिक जेवर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। जिसके बाद उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। नाबालिग बालक ने अपने एक साथी के साथ चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी की स्कूटी के पकड़े जाने के डर से उन्होंने स्कूटी को बहतराई खार में जला कर फेंक दिया था। वहीं चोरी के एक सोने की बाली को अपने ही एक साथी को बेचा था। पुलिस ने इनके पास से एक सोने का मंगलसूत्र ,एक सोने का लॉकेट, एक सोने का बाला, एक चांदी की कटोरी, एक चांदी का कंगन, एक चांदी की बिछिया ,एक चांदी का सिक्का जब किया है। नाबालिग होने की वजह से चोरों को पकड़कर किशोर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...