कोटा

बिलासपुर :- जिले में मलेरिया से फिर 2 सगे भाइयों की मौत…12 और 6 वर्षीय दो सगे भाइयों ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, कोटा ब्लाक का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। जहाँ एक बार फिर शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई है। वही नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी कोटा ब्लॉक के टेंगनमाड़ा में मलेरिया से दो सगे भाइयों की मौत हुई थी।

वही अब शुक्रवार को कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलपहरी के आश्रित ग्राम कारी माटी में मलेरिया के चपेट में आने से फिर गांव के दो सगे 12 और 6 वर्षीय भाईयो की मौत हो गई है। वही मां और उसकी बहन कि हालत गंभीर बनी हुई है। पूर्व में इनका पूरा परिवार कोरबा के जामगांव में अपना इलाज करा रहे थे। जहां से दो दिन पहले ही वे अपने गांव कालीमाटी वापस आए थे। यहां उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद शुक्रवार को दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं मां और छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए सिम्स रिफर किया गया है।

इधर जिले में मलेरिया के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। जहाँ अब तक मलेरिया के दो दर्जन से अधिक मरीज मिल चुके है। वही अब तक मलेरिया से जिले में 4 मौत हो चुकी है। साथ ही कोटा ब्लॉक के बाद तखतपुर ब्लॉक के ग्राम लेमर में भी सर्वे के दौरान एक मलेरिया के मरीज की पहचान हुई है। जिसे भी सिम्स हॉस्पिटल रैफर कराया गया है जहा उनका सघन उपचार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...