छत्तीसगढ़बिलासपुर

इस गर्मी फिर लगी बुधवारी बाजार में आग, गौतम फोटो फ्रेमिंग जलकर खाक

बुधवारी के अलावा सोमवार को लाल खदान ओवर ब्रिज के पास एक पुट्ठे के गोदाम में भी कचरे के ढेर में आग लग गई लेकिन लोगों ने सूझबूझ से इस आग पर काबू पा लिया

आकाश दत्त मिश्रा

तोवा थाना क्षेत्र में स्थित बुधवारी बाजार का दुर्भाग्य है कि यहां हर साल गर्मी के मौसम में आगजनी की घटना होती है । इस बार भी यह परंपरा कायम रही और रविवार की रात बुधवारी बाजार स्थित गौतम फोटो फ्रेमिंग दुकान में भयंकर आग लग गई। हर रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद संचालक घर चले गए थे ।आधी रात को दुकान में आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते दुकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई ।सूचना पाकर पहुंची दमकल ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस आगजनी में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान दुकानदार को हुआ है। दुकान संचालक देवरी खुर्द निवासी मानिक लाल साकरा ने बताया कि लोगों द्वारा आग लगने की सूचना पाकर वह भागा भागा बुधवारी बाजार पहुंचा और दमकल को फोन कर जानकारी दी। लेकिन आग बुझाने के बीच 200 आईना और 50000 फोटो जलकर खाक हो गए।

दुकान संचालक का कहना है कि उनकी दुकान में बेतरतीब वायरिंग भी नहीं है इसलिए हैरानी हो रही है कि आखिर आग कैसे लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवारी के अलावा सोमवार को लाल खदान ओवर ब्रिज के पास एक पुट्ठे के गोदाम में भी कचरे के ढेर में आग लग गई लेकिन लोगों ने सूझबूझ से इस आग पर काबू पा लिया।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...