बिलासपुर

रिश्तेदार के घर से खाना खाकर लौट रहे पति पत्नी और बच्ची को पल्सर सवार ने सामने से मारी ठोकर… गंभीर रूप से घायल पति की मौत, उसलापुर ओवरब्रिज में हुई घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत उसलापुर ओवरब्रिज के ऊपर अपने परिवार सहित रिश्तेदार के घर से खाना खा कर अपने घर उसलापुर राजघराना लौट रहे पति पत्नी और बच्ची को एक तेज रफ़्तार पल्सर बाइक सवार ने सामने से ठोकर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल पति की मौत हो गई है वही पत्नी और बच्ची घायल हो गए है। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार उसलापुर निवासी विजेंद्र लाल अपनी पत्नी रेशमा लाल और बेटी अल्फा लाल के साथ एक स्कूटी प्लेजर क्रमांक सीजी 04 केए 8976 में सवार होकर अन्य परिजनों के साथ रात 11:30 बजे घर लौट रहे थे, जो अभी उसलापुर ओवरब्रिज के ऊपर ही पहुँचे थे, तभी सामने से आ रही पल्सर क्रमांक सीजी 10 बीएम 9894 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दिया, जिससे विजेंद्र उसकी पत्नी और बच्ची सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोंटे आई, जहाँ विजेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक में मौजूद अन्य रिश्तेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल पत्नी और बच्ची को हॉस्पिटल पहुँचाया,जहाँ उनका उपचार चल रहा है। मामले में मौके पर मौजूद मृतक की बहन रश्मि मार्टिन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पल्सर बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 304,337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि...