बिलासपुर

प्रशासन का एक्शन:- आधा दर्जन झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील, एसडीएम ने मारा छापा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्वास्थ्य , निगम , पंचायत की संयुक्त बैठक लेकर डायरिया , मलेरिया , डेंगू के रोकथाम हेतु एस डी एम पीयूष तिवारी की अगुवाई में समन्वय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एस डी एम बिलासपुर पीयूष तिवारी के नेतृत्व में बिलासपुर अनुविभाग अंतर्गत बिलासपुर व बेलतरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत झोलाछाप डॉक्टर्स पर कार्रवाई करते हुए

डीएचओ डॉ प्रमोद तिवारी,डॉ सौरभ शर्मा के साथ किसान पारा चांटीडीह स्थित शिव कुमार धुरी क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। क्लीनिक संचालक शिव कुमार धुरी द्वारा एलोपैथी दवाईयां , इंजेक्शन रखने और इलाज करने संबंधी कोई भी सुसंगत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण क्लीनिक को सील किया गया । सेंदरी में पलाश कुमार राय के क्लिनिक में जांच की गई। चिकित्सा किए जाने संबंधी कोई भी प्रमाणित वैध अनुमति के दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लिनिक सील किए जाने की कार्रवाई की गई।

ग्राम सेमरताल में प्रसंजीत मलिक एवं ग्राम सेमरा में दरसराम साहू व पुष्पा साहू के क्लीनिक में जांच की गई।चिकित्सा किए जाने संबंधी कोई भी प्रमाणित दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लिनिक सील किए जाने की कार्रवाई की गई। ग्राम देवरीखुर्द में बंगाली क्लीनिक का अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई । सरकंडा इमलीभाटा में अवैध क्लिनिक सील किया गया।

वहीं एस डी एम बिलासपुर द्वारा डायरिया प्रभावित ग्राम नेवसा व मदनपुर का निरीक्षण किया गया। गांव में पाइपलाइन को दुरुस्त कर नया पाइपलाइन बिछाने व सतत सर्वे कर डायरिया के रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया।

एसडीएम के साथ तहसीलदार अतुल वैष्णव , मुकेश देवांगन , शशिभूषण सोनी, शशांक शेखर शुक्ला एवं नायब तहसीलदार राहुल साहू , नेहा विश्वकर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग की अलग अलग टीम लेकर कार्रवाई पूर्ण किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...