जांजगीर चाँपा

छोटे भाई की हत्या कर फरार बड़ा भाई रायपुर से हुआ गिरफ्तार….5 महीने बाद आरोपी तक पहुँची पुलिस

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर चाम्पा – हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी निवासी प्रार्थीया सुशीला बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा लड़का आरोपी सुरेश तथा छोटा लड़का संतोष घर में उसके साथ रहते है, संतोष शराब पीने का आदि है 03-03-2024 को रात्रि करीब 08-00 बजे बड़ा लड़का सुरेश काम करके आकर घर में खाना खा रहा था, उसी समय छोटा लड़का संतोष घर आया जो सुरेश को खाना खाते देख कर उसके खाना के थाली को लात से मार दिया सुरेश का खाना वही फैल गया तथा सुरेश के कालर को पकड़कर झगड़ा करने लगा। दोनो भाई सुरेश तथा संतोष आपस से मारपीट होने लगे जिसे देखकर प्रार्थीया माँ आसपास में मदद के लिए चली गई रात को कोई मददगार नही मिला जब वह वापस आई तो देखी सुरेश के हाथ मे डंडा था। जिससे उसने अपने छोटे भाई संतोष को मारपीट कर उसके सिर एवं हाथ शरीर मे चोट पहुँचाया था। जिससे संतोष बेहोश हो गया था जिसे सुरेश ने उठा कर खाट में सुला दिया व रात में मनराखन के घर सोने चला गया सुबह घर आकर देखा तो रात में सुरेश के मारे गए डंडा के चोट से संतोष कि मृत्यु हो गई थी। जिसे देखकर आरोपी सुरेश घटना दिनांक से ही लगातार फरार हो गया था, दूसरे रोज 04-03-24 को शाम 5 बजे तक लड़का संतोष सोकर नहीं जगा तब जाकर माँ ने देखा तो संतोष अपने कमरे में मृत हालत में पड़ा है। सूचना पर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जिसका शव पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें सिर व बांह मे गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना लेख करने पर थाना चाम्पा पर अपराध धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। प्रकरण में आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी पातासाजी चांपा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी सुरेश बरेठ छिपकर रायपुर उरला मे रह रहा है जहाँ तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर टीम रायपुर रवाना किया गया जिसे काफी तलाश के बाद देर रात्रि मे आरोपी के मिलने पर पूछताछ मेमोरेण्डम मे जंगली लकडी डंडा से सिर मे मारकर हत्या करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जा से घटना मे उपयोग डंडा को बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. डाॅ. नरेश पटेल, सउनि दिलीप सिंह, अरूण सिह, मुकेश पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र टडंन, प्रकाश राठौर, आर. नितीन द्विवेदी, डिकेश्वर साहु, शंकर राजपुत व अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...