बिलासपुर

आईपीएल मैच में हुई पहली बोहनी…पकड़े गए तीन सटोरिये, दिल्ली और लखनऊ के बीच मैच में लगा रहे थे सट्टा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए, आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले 3 सटोरियों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 01 मारूती कार, 01 एक्टीवा, 04 नग मोबाईल, नगदी 9000 रूपये एवं सट्टा पट्टीं को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस आईपीएल सीजन की यह पहली कार्रवाई है जिसमें थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा गांधी चौक मल्टी परपस स्कूल मैदान में राहुल गोले एवं प्रतीक गुप्ता तथा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल ग्राउंड में संजीत गोयल को मोबाईल के माध्यम से लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर लखनऊ एवं दिल्ली के मध्य आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सटटा पट्टी लिखते एवं खेलते पकड़ा गया। आरोपी राहुल गोले से ओप्पो कंपनी का 01 नग मोबाईल, नगदी रकम 4000 रूपये, 01 मारूती कार, सट्टा पट्टी पर्ची एवं प्रतीक गुप्ता से 02 नग मोबाईल, नगदी 2000 रूपये एवं सट्टा पट्टी तथा आरोपी संजीत गोयल से 01 मोबाईल, नगदी 3000 रूपये, 01 एक्टीवा, सट्टा पट्टी जप्त किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव (एसीसीयू), प्र.आर. 666 विजय कुमार शर्मा, प्र.आर. 101 नरेंद्र उपाध्याय, प्र.आर. देवमुन पुहुप (एसीसीयू), आर. सरफराज खान(एसीसीयू), तरूण केशरवानी (एसीसीयू), आर. दीपक केरकेट्टा, राकेश महिलांगे, विरेंद्र राजपुत, टंकेश साहू की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क...