बिलासपुर

होली पर भी सिम्स में स्वास्थ्य सेवाएं रहीं मुस्तैद, दो दिन में 477 मरीज दर्ज…सड़क हादसे, मारपीट, जहर सेवन सहित सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – होली पर्व के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिम्स चिकित्सालय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति के निर्देशन में 2 मार्च 2026 को चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें होली पर्व के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए थे। होली पर्व के दौरान अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, कैजुअल्टी तथा अन्य विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान आने वाले मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए।

सिम्स प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई तैयारियों के चलते होली पर्व के दौरान अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03/03/2026 एवं 04/03/2026 को सिम्स के कैजुअल्टी एवं ओपीडी में कुल 477 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। आंकड़ों के अनुसार कुल 90 एमएलसी भर्ती वही 53 नॉन-एमएलसी भर्ती दर्ज की गई। वहीं 20 सड़क दुर्घटना, 16 मारपीट, 10 आकस्मिक चोट, 1 चाकू से चोट तथा 16 जहर सेवन के मामले सामने आए। इसके अलावा 1 फांसी का मामला, 1 सर्पदंश के साथ 1 डूबने का मामला भी दर्ज किया गया। इसी प्रकार 2 एमएलसी मृत अवस्था में लाए गए तथा 2 नॉन-एमएलसी मृत अवस्था में लाए गए मामलों की जानकारी भी सामने आई। ओपीडी में कुल 384 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं, जिससे मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि त्योहारों के दौरान भी मरीजों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है। उन्होंने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण के कारण ही होली के दौरान भी अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकीं। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा गया था तथा सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे, ताकि किसी भी मरीज को उपचार में कोई परेशानी न हो। उन्होंने होली पर्व के दौरान बेहतर समन्वय एवं सहयोग के लिए पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...