बिलासपुर

खमतराई के खेत में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की रेड…8 जुआरी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस द्वारा जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खमतराई क्षेत्र के एक खेत में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14 हजार 700 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि खमतराई के खुले खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सरकंडा की टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि कुछ अन्य आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार केंवट, विवेक दास मानिकपुरी, मनीष सिंह राजपूत, नीरज राव, नंनका साहू, गौकरण साहू, सुभाष सूर्यवंशी और अंकित गोले उर्फ सोमू शामिल हैं। सभी आरोपी बिलासपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14,700 रुपये नगद, ताश की गड्डी तथा जुए में उपयोग की जा रही अन्य सामग्री जब्त कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव...