बिलासपुर

बिलासपुर:- एलआईसी अधिकारी से ओटीपी पूछकर 26 लाख 74 हजार की ऑनलाइन ठगी…केवाईसी अपडेट करने का दिया गया झांसा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेचर सिटी निवासी जनसन एक्का एलआईसी अधिकारी है, जिनसे ऑनलाइन सायबर ठगी करते हुए अज्ञात आरोपी ने 26 लाख 74701 रुपए की ठगी को अंजाम दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया और बताया गया कि उनका बैंक एकाउंट में केवाईसी अपडेट नही है, जिसे ऑनलाइन प्रोसेस से भी पूरा किया जा सकता है, इस बीच उनके मोबाईल में ओटीपी आया जिसे पूछकर अज्ञात ठग ने उनके बैंक एकाउंट से 07 से 11 दिसम्बर के बीच 26 लाख 74701 रुपए निकाल लिए साथ उनके क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग भी किया गया। मामले में जब प्रार्थी बैंक पहुँचा और अपना स्टेटमेंट निकलवाया तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात मोबाईल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...