बिलासपुर

निजात अभियान :- सरकंडा पुलिस के हत्थे चढ़ा गाँजा तस्कर…कब्जे से 10 किलो 300 ग्राम गाँजा जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत सोमवार को सरकंडा पुलिस ने गांजा बेचने के फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति नदी किनारे शिवघाट कोनी रोड सरकण्डा में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध गांजा रखा है, ग्राहक का इंतजार करते बैठा है। जिसपर सरकंडा पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश दी। जहाँ कस्तूरबा नगर निवासी लखन करोसिया मौजूद था। जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ कुल 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत एक लाख 35 हज़ार रुपए बताया जा रही है। जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, स.उ.नि. देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, रवि यादव, का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,