पचपेड़ी

पचपेड़ी :- कुएं में सफाई करने उतरा युवक जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया हुई मौत… एसडीआरएफ की टीम सहित पुलिस पहुंची मौके पर,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में कुएं की सफाई करने उतरे युवक की कुएं से निकलने वाली जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है, वही इसके बाद मौके पर पहुँची पचपेड़ी पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर शव को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा पानी टंकी के पास में रहने वाला केशव प्रसाद पटेल पिता राजकुमार पटेल उम्र 22 वर्ष अपने घर के आंगन में स्थित लगभग 40 फिट गहरे कुआं से बदबू आने पर सफाई करने मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास उतरा था जो कुआं के अंदर मरे हुए मेढको को बारी बारी बाहर निकाल रहा था तभी अचानक से केशव कुआं के अंदर से लापता हो गया

घर के बाकी सभी सदस्य खेत रोपाई में गए हुए थे घर में सिर्फ एक महिला केशव की भाभी थी जिन्होंने काफी देर तक केशव के कुआं से बाहर नहीं नकलने पर मौके पर जाकर देखा तो केशव कुएं के पानी में पूरी तरह डूब चुका था। जिसकी किसी अनहोनी की आशंका में खेत गए परिजनों को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद घर पहुंचे परिजनों को कुआं के पास गैस रिसाव की बदबू आने पर इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी,

जिस पर दोपहर 2:30 बजे के आसपास पहुंची टीम ने कुआं का अवलोकन कर गैस रिसाव से बचाव किट लगाकर कुएं में काटा लगाकर केशव की खोजबीन की गई काफी मशक्कत के बाद केशव की लाश बरामद की गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्च्युरी भेज दिया गया है। मंगलवार शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नही हो पाया जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

घर के सदस्य मौके पर होते तो हो सकती थी बड़ी घटना

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त घर ने सिर्फ एक महिला थी पिता और बड़े भाई सहित बाकी सभी सदस्य खेत गए हुए थे अगर मौके पर उपस्थित होते तो बचाने के फेर में बड़ी घटना घट सकती थी

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी