मल्हार

मल्हार:- सरकारी पैसों का दुरुपयोग नगर पंचायत में जनप्रतिनिधियों की मनमानी, सार्वजनिक बोर खनन निजी जगहों पर हुआ, जनता हो रही हलाकान हुई शिकायत

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षदों ने सरकारी पैसे से अपनी निजी जमीन में ही पानी के लिए बोर खुदाई करवा डाली, जिसकी शिकायत सोमवार को बिलासपुर कलेक्टर से की गई है। दरअसल यह पूरा मामला नगर पंचायत मल्हार का है जहाँ नगर के विभिन्न वार्डो में पानी की समस्या को दूर करने एक साल पहले टेंडर आमंत्रित किया गया था जिसमे नगर के विभिन्न मोहल्लों में बोर खनन कर लोगो को पीने का पानी उपलब्ध कराना था, परन्तु ठेकेदार ने इस बार के भीषण गर्मी में भी खनन नही कराया जबकि नगर के कई मोहल्लों में पानी की भयंकर कमी थी जिसको लेकर वार्डवासियों ने कार्यालय का घेराव भी किया था। परंतु गर्मी के सीजन में बोर खनन का काम नही हुआ, अब जनप्रतिनिधियो ने एक हफ्ते पहले भरे बरसात में अपनी मन पसन्द स्थानों में बोर करा दिया तो कुछ जनप्रतिनिधियो ने अपने निजी जमीन पर ही खनन करा दिया जिसको लेकर नगरवासियो में आक्रोश व्याप्त हो गया था।

उक्त मामले की शिकायत रामूलाल कैवर्त ने सोमवार को कलेक्टर से की है शिकायत में उन्होंने लिखा है कि वार्ड नम्बर 10 में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त ने अपने निजी जमीन में बोर करवाकर पंप लगवा दिया और घर मे उपयोग कर रहा है इसी तरह वार्ड 4 के पार्षद दुर्गेश कैवर्त ने अपनी निजी बाड़ी में खनन करवा कर उपयोग कर रहा है। इसके अलावा 5, 7 व 11 नम्बर के वार्ड में भी हुआ है परंतु कोई भी पम्प चालू नही हुआ है जिससे लोगो को अब भी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होने अपनी शिकायत में कहा है कि आम जनता को राहत देने की लिए लाखों खर्च कर 10 जगह हेण्डपम्प लगाने खनन करवाना था परंतु यहां के जनप्रतिनिधि भक्षक बनकर सरकार के पैसे का दुरुपयोग कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी