छत्तीसगढ़बिलासपुर

मतगणना केन्द्र में सुरक्षा के लिये होगा तीन स्तर पर घेराबंदी, सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की होगी वीडियोग्राफी

सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की सीडी बनवाई जायेगी और अभ्यर्थियों को भी उपलब्ध कराया जायेगा

सत्याग्रह डेस्क

लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतगणना हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा के लिये तीन स्तर पर घेराबंदी की व्यवस्था की गई है। प्रथम स्तर में मतगणना परिसर के चारों ओर 100 मीटर परिधि के क्षेत्र को पैदल यात्री क्षेत्र बनाया जा रहा है। इस परिधि में किसी भी वाहन का प्रवेश निषिद्ध होगा।
तीन स्तरीय घेराबंदी प्रणाली में प्रथम स्तर पैदल यात्री क्षेत्र से प्रारंभ होगी। इस घेरे में प्रवेश करने वालों की जांच के लिये एक वरिष्ठ मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त स्थानीय पुलिस बल तैनात होगा। इस स्तर को पार करने की अनुमति केवल ईसीआई अथवा डीईओ द्वारा पहचान पत्र जारी किये गये व्यक्तियों को होगी। द्वितीय घेरा गणना परिसर के द्वार पर होगा तथा यह विशेष सुरक्षा बल के जिम्मे होगा। तीसरा घेरा गणना हाॅल के द्वार पर होगा जहां सीपीएफ तैनात होगा। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी मोबाईल अथवा अन्य निषिद्ध सामग्रियों के साथ प्रवेश न कर पाये।

मतगणना केन्द्र के अंदर बीड़ी, तम्बाखू, गुटखा, सिगरेट, लाईटर, पेन, धारदार व नुकीला वस्तु आदि लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। मतगणना हाॅल में कोई भी अभ्यर्थी या उसके अभिकर्ता को केलकुलेटर के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
मतगणना केन्द्र के बाहर छाया एवं पेयजल की उचित व्यवस्था की जा रही है। जिसमें अभ्यर्थी एवं उनके गणना अभिकर्ता के द्वारा जलपान आदि किया जा सके।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतगणना की महत्वपूर्ण व्यवस्था एवं प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। मतगणनाकर्मियों का रेण्डमाईजेशन, स्ट्रांग रूम खोले जाने की प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम सेमतगणना स्थल तक ईवीएम के परिवहन, मतगणना हाॅल की व्यवस्थाओं, मतगणना के लिये की गई सुरक्षा की व्यवस्था की वीडियोग्राफी कराई जायेगी।

प्रेक्षकों द्वारा रेण्डमली चयनित 2 ईवीएम के गणना की प्रक्रिया, मतगणना के दौरान अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति की वीडियोग्राफी होगी, साथ ही मतगणना परिणाम की घोषणा की प्रक्रिया, विधानसभावार 5 रेण्डमली चयनित मतदान केन्द्रों के वीवीपैट कागज पर्चियों के अनिवार्य सत्यापन की प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी की जायेगी। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी इस तरह की जायेगी कि मतों एवं प्रत्याशीवार प्राप्त संख्याओं की गोपनीयता भंग न हो।
इन सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की सीडी बनवाई जायेगीऔर अभ्यर्थियों को भी उपलब्ध कराया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...