बिलासपुर

मोबाईल न मिलने से नाराज 7 वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…. दुखद घटना से परिवार में छाया मातम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात एक 7 वीं कक्षा के छात्र ने महज परिजनों के द्वारा मोबाईल नही दिए जाने के कारण नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, बच्चे के इस नादानी और जिद की वजह से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर निवासी सोम जायसवाल पिता देवानंद जायसवाल उम्र 13 वर्ष जो आत्मानंद स्कूल में कक्षा 7 वीं में पढ़ रहा था, बीती रात अपने पिता के साथ सो रहा था, जिसकी तबियत भी खराब थी,

यही वजह थी कि पिता ने उसे रात में सोने के लिए कहाँ और मोबाईल नही चलाने दिया, कल सुबह उठकर मोबाइल चला लेना बोला, यह बात छात्र को नागवार गुजरी और वह पिता के सोते ही वहाँ से उठकर चला गया, जब रात में छात्र की दादी उठी तो देखा छात्र बाथरूम में फाँसी के फंदे पर झूल रहा था, जिसे तत्काल परिजन सिम्स लेकर पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...